बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ नवदुर्गा खाटू श्याम मंदिर में 30 जुलाई से 9 अगस्त तक मोक्षदायिनी श्री शिव महापुराण कथा मंदाकिनी का आयोजन होगा। कथा का शुभारंभ 30 जुलाई को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- रई शिव गुफा में 31 जुलाई से होगा शिवमहापुराण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...