बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: कारगिल युद्ध में 1999 में देश के लिए शहीद हुए फीना निवासी अशोक कुमार का परिवार आज भी शासन प्रशासनिक उपेक्षा के बीच बेरोजगारी में जीवन गुजारने को मजबूर है। शहादत के 26 वर्ष बाद भी कारगिल शहीद के पुत्र को शासन प्रशासन की ओर से रोजगार की उम्मीद पूरी नही हो पायी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जिले के पांच सपूतों ने दी कारगिल युद्ध में शहादतशहीद की श्रद्धांजलि लांस नायक अशोक कुमार के कारगिल शहीद अशोक कुमार की शहादत के दो दिन बाद फीना में तत्कालीन जिलाधिकारी देवदत्त की मौजूदगी में अपार भीड़ के बीच फीना चौराहे पर दाह संस्कार किया गया था। शहीद अशोक कुमार के कारगिल में शहीद होने के दो दिन बाद गांव के रामावतार सिंह के क्रेशर परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा में तत्कालीन क्षेत्रीय सांसद चेतन चौहान, विधायक महावीर सिंह...