बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद बिजनौर में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे युवा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनके नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के लिए 24 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होंगे। विशेष अभियान के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: जिले में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आज संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदा...