Bijnor News: 18 प्रतिशत लंबित जीएसटी तत्काल जमा करने की अपील
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर, मुरादाबाद जोन अशोक कुमार सिंह ने व्यापारियों से अपील की कि वे समय पर स्वेच्छा से कर जमा करें। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की खनन विभाग में जमा रॉयल्टी पर देय 18 प्रतिशत जीएसटी का लंबित कर तत्काल जमा करें, ताकि नोटिस और कर निर्धारण की कार्रवाई से बचा जा सके। गुरुवार को राज्य कर विभाग ने नूरपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में ईंट भट्टा व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जनपद के सभी 11 ब्लॉकों के भट्टा व्यापारियों ने जिला ईंट भट्टा एसोसिएशन के माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर, मुरादाबाद जोन अशोक कुमार सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी और कर संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.