बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: रास्ते की भूमि पर कथित अवैध निर्माण और कब्जे को लेकर चल रहा विवाद लंबा खिंचता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा संबंधित लोगों को 15 दिन का नोटिस जारी किए गये। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी मौके से कथित कब्जा नहीं हटाया गया है। शिकायतकर्ता नफीस अहमद ने आरोप लगाया है कि भागुवाला में खसरा संख्या 712 में रास्ते की भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा निर्माण कर कथित रूप से कब्जा किया गया है। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की ओर से मोहम्मद रईस पुत्र अब्दुल वहीद, मुस्तकीम पुत्र वाहिद हसन, शकील पुत्र गफ्फार, मोहम्मद आरिफ पुत्र अमानत, शमशाद पुत्र तौफीक अहमद, दिलशाद पुत्र नूरबख्श, नफीस अहमद पुत्र हबीबुर रहमान तथा अतीकुर रहमान पुत्र हबीबुर रहमान को कथित अवैध कब्जे के संबंध में 15 दिन का नोटिस दिए गये थे

आश...