बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, संबद्ध महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का विगत तीन माह से वेतन लंबित था। प्राचार्य के प्रयासों से 12 घंटे के भीतर वेतन मिलने पर कर्मचारियों ने आभार जताया है।दरअसल तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों द्वारा धरना देकर कार्य न करने की बात कही गई थी। कर्मचारियों की इस समस्या की जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य को मिली। प्राचार्य डॉ. ललिता चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया तथा कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय से पूर्व ही मात्र 12 घंटे के भीतर चिकित्सालय में कार्यरत सभी 135 आउटसोर्स क...