बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...', 'केलवा के पात पे उगलेन सूरुजमल...' और 'छठी मैया के दिहल ललनवा...' जैसे पारंपरिक व कर्णप्रिय लोकगीतों की गूंज के बीच रविवार को शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम रही। बिजनौर शुगर मिल स्थित कुटिया कॉलोनी के पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी संतानों की रक्षा व परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। ​पूजा स्थल पर बिखरी पूर्वांचल की संस्कृति की छटा यह भी पढ़ें- Bijnor News: छठ महापर्व: डूबते सूर्य को अर्ध्य देंने को उमड़ा आस्था का सैलाब कुटिया कॉलोनी में छठ पूजा की धूम रविवार शाम होते ही कुटिया कॉलोनी स्थित छठ पूजा स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां कुटिया कॉलोनी, आवास विकास और नलकूप कॉलोनी सहित...