बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को कालिका मंदिर परिसर में होमगार्ड विभाग की ओर से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंदिरा सिंह और जिला कमांडेंट डा. वेदपाल सिंह चपराना ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर किया।इस दौरान होमगार्ड जवानों ने आम, अमरूद, पीपल, सागवान सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा. बीरबल सिंह ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला कमांडेंट डा. वेदपाल सिंह चपराना ने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में पेड़ों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भाजपाइयों ने किया पौधारोपण उन्होंने बताया कि जनपद के 1,096 होमगार्ड जवानों ने 'एक पेड़ मां क...