बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: सोमवार को बिजनौर पुलिस का फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद अब आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। साइबर टीम ने मशक्कत के बाद दोनों अकाउंट को रिकवर कर लिया। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट: जानिए देशभर में चर्चा में आई इस ठगी के जाल कोबिज्ञापन से संबंधित सामग्री बिजनौर पुलिस के एक्स अकाउंट पर करीब 76 हजार फॉलोअर्स है। मंगलवार को साइबर हैकर ने बिजनौरपुलिस अकाउंट को हैक कर लिया और उसका नाम और प्रोफाइल फोटो बदलकर इथर.एफआई कर दी दिया। पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हैकर ने नियंत्रण हासिल करने के बाद उसकी प्रोफाइल में बदलाव कर दिया। अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी प्रचारात्मक पोस्ट लगातार की जाने लगीं। इनमें ईटीएफआई क्रेडिट, कै...