बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक पर पति के साथ जा रही महिला ने कहासुनी होने पर बालावाली पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। पति कुछ समझ पाता, इससे पहले ही महिला गंगा में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू करा दी है। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी बॉबी पुत्र श्रीषपाल परिवार के साथ हरिद्वार में रहकर काम करता है। उसकी शादी बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव अलीवाला निवासी वसू की पुत्री मोंटी से हुई थी। बुधवार सुबह बॉबी अपनी पत्नी के साथ अपने माता-पिता से मिलने गांव आया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। जिसको लेकर महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से...