Bijnor News: होमगार्ड भर्ती : 573 अभ्यर्थियों का 12 अक्तूबर से होगा मेडिकल
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- होमगार्ड भर्ती का चिकित्सा परीक्षण Bijnor News: जिले में होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण 573 अभ्यर्थियों का 12 अक्टूबर से चिकित्सा परीक्षण और पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन बिजनौर में व्यवस्था की गई है। सभी अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर को बुलावा पत्र जारी किए जाएंगे। बुलावा पत्र में चिकित्सा परीक्षण की तारीख अंकित होगी। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स वेदपाल सिंह चपराना ने बताया कि 12 से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन 50 पुरुष अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, 23 से 25 अक्टूबर तक महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और पुलिस सत्यापन होगा। चिकित्सा परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों से उसी दिन पुलिस सत्यापन संबंधी फार्म भरवाया जाएगा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.