Bijnor News: होटल से रोटी लेने गए युवक से मारपीट का आरोप, तहरीर दी
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी बेबी पत्नी सत्तार अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र कैफ मोहल्ले में स्थित एक होटल से रोटी लेने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और मारपीट की। आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां को भी युवकों ने धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। युवक को मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: होटल से रोटी लेने गए युवक से गाली-गलौज, विरोध पर घर में घुसकर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.