बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: बिजनौर के पूर्व अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल हुकुम सिंह चौहान को अमरोहा की स्थायी लोक अदालत का न्यायिक सदस्य मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है। कलेक्ट्रेट के पास देवलोक कॉलोनी निवासी हुकुम सिंह चौहान स्व. दिलावर सिंह चौहान के पुत्र हैं। वह करीब सात साल तक सिविल कोर्ट बिजनौर में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) सिविल के पद पर तैनात रहे। अब उन्हें अमरोहा जिले की स्थायी लोक अदालत में न्यायिक सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मनोनयन होने पर परिचितों और अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...