बिजनौर, जुलाई 31 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग के जंगल में लगातार पांचवीं बार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किसान खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग के जंगल में एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह पांचवीं बार है जब इस क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी सामने आई है। शुक्रवार को किसी ग्रामीण ने जंगल में बैठे गुलदार का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।गुलदार के लगातार दिखाई देने से हीमपुर बुजुर्ग और विराल गांव के किसानों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का क...