बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग में लगातार छह बार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है। गांव हीमपुर बुजुर्ग के समीप स्थित जंगल में पिछले कुछ दिनों से लगातार छह बार गुलदार दिखाई देने की घटनाओं से ग्रामीणों और किसानों में भय व्याप्त है। गुलदार की मौजूदगी के कारण किसान खेतों और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कभी भी आबादी की ओर रुख कर सकता है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जंगल में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने...