बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी का जलस्तर एक सप्ताह में दूसरी बार उफान पर आने से तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सलेमपुर-जलीलपुर मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पानी के तेजी से खेतों में भरने के कारण किसानों की फसलें डूब गई हैं। सबसे बड़ी चुनौती पशुपालकों और किसानों के सामने आ खड़ी हुई है, जिनके लिए पशुओं के हरे चारे का गंभीर संकट पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आफत: चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर आवागमन ठप, गांवों में घुसा पानी किसान पानी भरे खेतों से जान जोखिम में डालकर चारे की व्यवस्थ...