Bijnor News: हिमांशु त्यागी हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: अफजलगढ़। पुलिस ने हिमांशु त्यागी हत्या कांड के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक तीन अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। करीब एक पखबाडा पहले अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आनंदीपुर सतीश कुमार के पुत्र हिमांशु त्यागी की हत्या कर दी गई थी। मृतक का खून से लथ पथ शव गांव के ही राजेंद्र के खेत में ट्यूबवेल के समीप पड़ा मिला था। मृतक के पिता द्वारा अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान गांव के ही आकाश व अजय पुत्र नौबत सिंह, संजीव कुमार उर्फ भंडारी पुत्र पूरन सिंह, सिद्धांत कुमार पुत्र देवेन्द्र की संलिप्ता प्रकाश में आई थी। पुलिस ने घटना के बाद 24 घंटे के भीतर आकाश, संजीव उर्फ भंडारी तथा सिद्धांत को गिरफ्तार करके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.