बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: बरसात का मौसम सिर पर होने के बावजूद मालन नदी की सफाई को लेकर किए जा रहे दावे और अभियान धरातल पर प्रभावी साबित होते नजर नहीं आ रहे हैं। मालन नदी से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर एक बार फिर चिंता के बादल मंडराने लगे हैं।

बरसात का खतरा बरसात सिर पर है और मालन नदी के ना तो तटबन्ध बनाए गये हैं और ना ही सफाई कराई गई है। मालन में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिससे बरसात में बाढ का खतरा उत्पन्न हो जाता है। आस पास का इलाका पूरी तरह से खतरे में है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मालन की समुचित सफाई नहीं कराई गई तो आगामी बरसात में कई आबादी वाले क्षेत्रों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अवैध कालोनी आस पास के लोगों के लिये खतरा क्षेत्रवासियों के अनुसार मालन नदी के बीचों-बीच बसाई ग...