Bijnor News: हार्डवेयर की दुकान में कुंबल लगाकर 80 हजार का पीतल चोरी
बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: पहाड़ी दरवाजा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में कुंबल लगाकर चोर हजारों रूपए का सामान चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।सुबह दुकान पर पहुंचे व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। नई सराय निवासी अब्दुल्ला पुत्र मुजफ्फर हुसैन की पहाड़ी दरवाजे पर हार्डवेयर की दुकान है। अब्दुल्ला प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में कुंबल लगा दिया। अंदर घुसकर पीतल का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद चोर मौके से फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.