बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव भिक्कावाला निवासी सौरभ रावत द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा कि सोमवार शाम उसके पिता महिपाल सिह रावत कालागढ से घर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में डा. राजेन्द्र सिंह के घर के सामने पंहुचते ही किसी व्यक्ति ने तेज गति तथा लापरवाही बाइक चलाते हुए पिता महिपाल सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में चोट लगने के कारण वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर केस मृतक के पुत्र सौरभ रावत ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार द्वारा पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज क...