बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: बिजली लाइन में खराबी और तकनीकी समस्या के चलते सोफतपुर बिजलीघर से जुड़े कई गांव की बिजली आपूर्ति 12 घंटे से अधिक समय तक बाधित रहने से आक्रोशित ग्रामीण उपभक्ताओं ने सोफतपुर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। सोफतपुर बिजली घर से जुड़े लालपुर मान फीडर की लाइन में फाल्ट होने से हरचंदपुर, मायापुरी, हरचंदपुर, सौफतपुर, लालपुर मान, चमरौला, महमसापुर, ढोलापुरी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार को सुबह से शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली के अभाव में ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शन मे...