बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: हरिद्वार को जाने वाले हाईवे पर रेलिंग से क्रॉसिंग करने वाले लोग दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। कावड़ यात्रा के दौरान हाइवे को वन -वे कर दिया गया है| क्योंकि हरिद्वार से कावड़ लाने वाले शिव भक्तों का मार्ग अलग किया गया है तथा दूसरी ओर से छोटे बड़े सभी वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की गई है। कुछ मनचले लोग हाईवे पर बनी रेलिंग क्रॉसिंग को जानबूझकर दुर्घटना को दावत देते हुए पार कर रहे हैं जिससे अप्रिय घटना की संभावना बए़ जाती है। आगामी 30 जुलाई से हाईवे पर शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ेगा, यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त हो जाएगा| सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे विभाग द्वारा रेलिंग क्रॉसिंग को बंद नही किया गया है। यह भी पढ़ें- Kanwar yatra: कांवड़ यात्रा के लिए आज से रूट डायवर्जन, चारधाम यात्रा के लिए भी नई व्यवस्था; पूरी डिट...