बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: धामपुर। धामपुर-नगीना मार्ग पर दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात तेज गति से जा रही एक आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा टकराई। दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में आई-10 सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम (23) पुत्र स्वर्गीय कमल सैनी, सुमित (24) पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्त शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्र सिंह के साथ कार से नगीना की ओर से धामपुर लौट रहे थे। बताया गया कि देर रात करीब 12 बजे उनकी आई-10 कार दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर पहुंची। इस...