Bijnor News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, कोहराम
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: गांव उमरपुर नत्थन में निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव निवासी चंद्रभान सिंह के घर पर कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। घर के पीछे सड़क के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार को चंद्रभान का पुत्र विशाल सड़क पर सरिया काट रहा था। इसी दौरान असावधानीवश सरिया ऊपर उठने से हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। विशाल करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए जसपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि विशाल के पिता विकलांग हैं। उसकी दो बड़ी बहनें और एक भाई हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। विशाल अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.