बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: एक मुकदमे में पीड़ित ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उसने निर्धारित समय में संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत नहीं कराई। चांदपुर के स्याऊ निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार बताया कि मुकदमे की विवेचना थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी ने मामले में हाईकोर्ट में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दाखिल किए थे। न्यायालय ने 16 जुलाई 2026 को एक मामले में तथा चार अगस्त 2026 को दूसरे मामले में आरोपी को 15 दिन के भीतर संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत कराने के निर्देश दिए थे। पीड़ित का कहना है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं किया। आरोप है कि आर...