बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: श्री सनातन धर्म प्रचार सभा के तत्वावधान में पितृपक्ष में आयोजित सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का समापन हो गया। आयोजित हवन में श्रद्धालु द्वारा सामग्री की आहुति देकर सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। समापन पर कथा व्यास सुदामा दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की सफलता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सांसारिक प्राणी को चिंता युक्त से चिंता मुक्त बनाती है और लोक व परलोक के सुखों प्राप्ति कराती है। कष्टों से मुक्ति दिलाती है। इस अवसर पर यज्ञ हवन आयोजित करके यज्ञ हवन में आचार्य रवि शर्मा, बाबा मलंग दास जी, पंडित सुबोधा भारद्वाज, अशोक शर्मा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान क्रियाओं के साथ व मंत्रों उच्चारण के साथ यज्ञ की पूर्ण आहुति कराई गई। यज्ञ के मुख्य यजमान नगर पालिका परिषद सभासद व समाज सेव...