बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: रविवार को हुई हल्की बारिश ने हाईवे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद हाईवे पर जगह-जगह पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी सड़क से निकलने के बजाय हाईवे पर ही जमा होता रहा। कुछ ही देर में सड़क का बड़ा हिस्सा पानी से लबालब हो गया। पानी में से निकलने के दौरान वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई, जिससे देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में कार, बाइक, बस और ट्रक समेत कई वाहन फंसे रहे। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही हाईवे पर ...