बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: किरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास, देवर और एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट और जबरन घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने एक व्यक्ति पर हलाला के नाम पर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला ने 14 अक्टूबर को किरतपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मुजम्मिल, सास गुड्डो, देवर गय्यूर और नजीबाबाद थाना क्षेत्र के साहनपुर निवासी शाहनवाज उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वाले उस पर जबरन तलाक देने और गर्भावस्था के दौरान दवा पिलाने का दबाव भी बना रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को ...