बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। मनमोहक झांकियां तैयार करके शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार शाम अफजलगढ़ स्थित प्राचीन बड़ा शिव मंदिर परिसर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू की गई। मुख्य बाजार सहित नगर के विभिन्न हिस्सों से होते वापस मंदिर परिसर पंहुचकर शोभा यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते डीजे की धुन पर भक्ति गीत तथा भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। जिसके चलते समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण, मां काली, भगवान शिव शंकर, राधारानी, भगवान जगन्नाथ, हनुमान जी तथा लक्ष्मी-गणेश की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...