बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। मोहल्ला मकबरा स्थित अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण किया व सभी ने एक दूसरे को महाराजा अग्रसेन जयंती व शारदीय नवरात्रों की बधाई दी।जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपये के सहयोग की परंपरा शुरू कर जरूरतमंदों को घर बसाने और व्यापार शुरू करने में मदद का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Mathura News: महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक :...