बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: जिले को हरा-भरा बनाने को भाकियू अराजनैतिक ने हरियाली से खुशहाली अभियान शुरू किया है। भाकियू अ के इस अभियान से विवेक यूनिवर्सिटी भी जुड़ गई है। किसान नेता दिगम्बर सिंह, डीपीआरओ डा प्रीतम सिंह और चांसलर अमित कुमार गोयल के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के 320 विद्यार्थियों को पौधे वितरण किए गए। कुलाधिपति अमित कुमार गोयल ने भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर एक पौधा लेकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। सोमवारको विवेक यूनिवर्सिटी में मां सरस्वती के चित्र के सामने चौधरी दिगंबर सिंह और विवेक यूनिवर्सिटी के चांसलर अमित गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विवेक यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि रहे। राजीव चौधरी डीन स्कूल ऑफ लॉ के विशेष सहयोग से आयोज...