बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: एससी/ एसटी एक्ट कोर्ट की विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपर्णा पांडेय ने खुले पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पीट-पीट कर विपिन कुमार की हत्या करने के मामले में आरोपी विजेंद्र कुमार की जमानत निरस्त कर दी है। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी शलभ शर्मा ने बताया गजरो देवी पत्नी स्वर्गीय चेतराम निवासी गांव सुहागपुर थाना धामपुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा की 21 अक्टूबर 2026 को उसका पुत्र विपिन कुमार अपने साथी गजराज के साथ रामलीला देखने गया था। रात नौ बजे के करीब वापस लौटते समय वह सुहागपुर में अश्विनी की दुकान से माचिस और बीड़ी का बंडल खरीदने लगा। उसने पांच सौ रुपए दिए । दुकानदार द्वारा खुले पैसे मांगे जाने पर विपिन ने कहा कि इसके पास खुले पैसे नहीं है। इस बात पर अश्वनी आग बगुला हो किया और उसमें जाति सूचक...