Bijnor News: हजारों किसानों ने बिलाई के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: शपथ पत्र भरने के बाद अब किसानों ने बिलाई चीनी मिल की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर करनी शुरू कर दी है। किसान आईजीआरएस पर शिकायत कर बिलाई चीनी मिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक ही दिन में हजारों किसानों ने बिलाई चीनी मिल के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत कर दी है। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले भुगतान नहीं किया तो डीएम कार्यालय में गन्ना भर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं आंदोलन से बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान लगातार जुड़ रहे हैं। जिलाधिकारी को लगभग 20 हजार शपथ पत्र सौंपे जाने के बाद केवल तीन क्रय केंद्र कटने की कार्रवाई को किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.