Bijnor News: हंगामा::::कलक्ट्रेट जाने को लेकर किसानों और पुलिस में नोंकझोंक, धक्कामुक्की
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: रोक के बावजूद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन को लेकर बुधवार को पहले वकीलों व उसके बाद किसानों और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की हुई। जहां वकील बेरिकेडिंग हटाकर पुलिस को हटाते हुए कलक्ट्रेट जा पहुंचे, वहीं बाद में पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक ने हंगामे का रूप ले लिया। किसानों ने बेरीकेडिंग तोड़कर जबरन कलक्ट्रेट की तरफ जाने का प्रयास किया तो शहर कोतवाल ने पुलिस बल के साथ उन्हें रोका, जिसमें बेरिकेड लगने से कोतवाल अवनीत मान घायल हो गए। गुस्साए किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, पुलिस के समझाने पर बामुश्किल किसान गन्ना समिति पहुंचे और मांगों को लेकर धरना दिया। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में 14 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन की घोषणा कर दी थी। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.