Bijnor News: सड़क हादसे मे मैकेनिक की मौत, साथी घायल
बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: रेहड़ थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के नेशनल हाईवे 734 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा नगीना वन रेंज के रायपुरी कैंप कार्यालय के सामने पीली नदी के पुल के पास हुआ। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव सौतखेड़ी निवासी आफताब अहमद (32) पुत्र शकील अहमद अपने साथी इकबाल अहमद पुत्र जमिरूद्दीन के साथ बाइक से बिलासपुर (रामपुर) से बेकरी के ओवन की मरम्मत करके घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी。
मौत और घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.