बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: वरिष्ठ नागरिक परिषद प.उ.प्र. की मासिक बैठक में स्व. शिवराम शर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। रविवार को नई बस्ती स्थित परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. शिवराम शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र और सामूहिक प्रार्थना से हुई। सदस्यों ने पुराने संस्मरण साझा किए और कविता पाठ भी किया। इस दौरान शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गंगा स्नान की शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हनुमान शाखा से निकला पथ संचलन सदस्यों ने सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द...