बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: स्वाइन फ्लू के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, सम्बद्ध महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में मरीजों की सुविधा एवं संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने बताया कि चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए पृथक पुरुष एवं महिला आइसोलेशन वार्ड, आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण एवं पर्याप्त मात्रा में दवाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही पृथक पंजीकरण काउंटर एवं कमरा संख्या 113 में फ्लू ओपीडी संचालित की जा रही है, जहां फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीज बिना अनावश्यक विलंब के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच करा सकते हैं। इस पृथक व्यवस्था से सामान्य मरीजों के संपर्क में आने की संभावना कम होगी और संक्रमण के प्रसार को...