बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: रविवार को विजयादशमी के अवसर पर नगर स्थित डॉ. फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने प्रार्थना, एकल गीत और अमृत वचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लेकर घोष की थाप पर कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवक नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। संचलन का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विभाग संघचालक देवेंद्र चौहान ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रहित, अनुशासन और सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नहटौर में निकला संघ का पथ संचलन अध्यक्षता नगर संघचालक नरेंद्र नरुका ने की। मौके पर हेमराज सि...