बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण सिंह चौहान ने प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू पहुंचकर फूलदार पौधे लगाए। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षक कल्याण सिंह चौहान 16 वर्ष पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हो गए थे। उन्हें शुरू से ही बागवानी का शौक रहा। बरसात का मौसम शुरू होते ही शिक्षक कल्याण सिंह चौहान विभिन्न विद्यालय में पहुंचकर फूलदार व छायादार पौधे लगाते हैं। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद तारिक अलीम, सहायक अध्यापक राजकुमार सिंह,विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, शिक्षिका ममता जोशी, मंजुला बनिक,डॉ गीता, सुषमा रानी तथा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय में कई फूलदार पौधे लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...