Bijnor News: स्नैपचैट पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: चांदपुर के एक गांव निवासी महिला ने बास्टा निवासी शादान पुत्र सजाउद्दीन पर स्नैपचैट के माध्यम से अश्लील मैसेज और फोटो भेजने तथा संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज में बताया की उसकी शादी दो माह चांदपुर के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादान उसकी स्नैपचैट आईडी पर अश्लील संदेश और फोटो भेजता है। कई बार ब्लॉक करने के बावजूद वह नई-नई आईडी से संपर्क करता रहता है। महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता है और ऐसा न करने पर बदनाम करने तथा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देता है। इससे उसकी ससुराल में भी विवाद की स्थिति बन रही है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.