Bijnor News: स्कूल परिसर में गुलदार की दस्तक, पिंजरा लगाने की मांग
बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: चांदपुर में हल्दौर मार्ग स्थित शुगर मिल परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से मिल कॉलोनी और स्कूल स्टाफ में दहशत है। प्रधानाध्यापिका अंजलि गौतम ने वन विभाग के रेंजर को प्रार्थना पत्र देकर गुलदार को पकड़ने के लिए स्कूल परिसर में पिंजरा लगाने और वन विभाग की टीम तैनात करने की मांग की है। बताया गया है कि इससे पहले भी मिल परिसर में गुलदार दिखाई दे चुके हैं। 16 जुलाई को भी वन विभाग को डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा गया था। उन्होंने बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल विद्यालय परिसर में पिंजरा लगाने तथा वन विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.