बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: दो दिन पूर्व खेत से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना रेहड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सारा सामान भी बरामद कर लिया है। कस्बा रेहड़ निवासी राजेंद्र विश्नोई पुत्र छज्जू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बुधवार की रात अज्ञात चोर रेहड़ स्थित उनके खेत में बनी कोठरी से सोलर फेंसिंग का सामान चुरा ले गए हैं।

पुलिस जांच थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बादीगढ़ चौराहे के नजदीक आम के बाग से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम नाजिम पुत्र शराफत और समीर पुत्र मौहम्मद उमर निवासीगण कस्बा व थाना रेहड़ है...