बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: सोफ़तपुर में श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।गुरुवार को गांव सोफतपुर में राधा कृष्ण मूर्ति की स्थापना की गई। दर्जनों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर से पंडित अरविन्द शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों एवं ग्राम देवता से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान राधे-राधे, हाथी घोड़ा पालकी- जय कन्हैया लाल की और जय श्री कृष्ण के जयघोषों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। मुख्य यजमान कौशल राणा अपनी धर्मपत्नी रुचि एवं विजय राणा और उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी ने हवन पूजन का कार्य संपन्न कराया...