Bijnor News: सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को विकास खंड नूरपुर परिसर में 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' का आयोजन किया गया। रविवार को ब्लॉक परिसर में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कुमार कटारिया तथा ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने फीता काटकर किया। शिविर में विकास खंड से जुड़े विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार कटारिया और ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के तहत नूरपुर में लगा वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.