बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, किरतपुर की छात्राओं ने किरतपुर थाना परिसर के सामने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता का महत्व, स्वच्छ वातावरण के लाभ तथा सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने अपने अभिनय एवं प्रभावशाली संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। यह भी पढ़ें- कुंदकुंद जैन पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया नुक्कड़ नाटक ...