बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील प्रशासन के तत्वावधान में स्याऊ स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक कमलेश सैनी और उनके पति हरिराज सैनी यजमान रहे। यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्रीय कल्याण, शांति और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ मिल वाले पंडित जगदंबा प्रसाद शास्त्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हल्का लेखपाल अक्षय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के तहत हवन-पूजन कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के अधिकारी ...