Bijnor News: सेवानिवृत्ति पर उप निरीक्षक राजपाल को दी भावभीनी विदाई
बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: थाना में तैनात उप निरीक्षक राजपाल के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।समारोह में थाना प्रभारी विजेंद्र राठी ने उप निरीक्षक राजपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उन्होंने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान उनके योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सेवानिवृत्त सात पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई विदाई के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.