बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुविधाजनक रूप में संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार पुलिस क्षेत्राधिकारी आकाक्षा गौतम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रही हैं। उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश सीमा पर उन्होंने पुलिस ड्यूटी का भी निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।गुरुवार को सीओ आकांक्षा गौतम ने मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश सीमा पर कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी वाहनो का व्यवस्थित संचालन करने के लिये पुलिस सतर्क रहेगी। प्रशासन की ओर से मार्ग पर कुछ स्थान चिन्हित किये हैं जहां अस्थायी पुलिस पिकेट बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 'जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट' लक्ष्य के साथ कांवड़ यात्रा को ...