बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: ताऊ की हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए भतीजे ने सीसीटीवी कैमरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की। चांदपुर के केलनपुर गांव में किसान विजयपाल सिंह की हत्या के मामले में भतीजे से पुलिस से बचने के लिए हर संभव जतन किए, लेकिन उसकी होशियारी ही उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गई। पुलिस के अनुसार, विजयपाल सिंह और प्रिंस के बीच साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई। पुलिस का दावा है कि वारदात के लिए 3.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद प्रिंस चांदपुर के बाद अमरोहा में भी सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जमीन के विवाद में भतीजे ने ताऊ को मार डाला जमीन विवाद और सीसीटीवी फुटेज सी...