बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, सम्बद्ध महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ रण विजय सिंह द्वारा चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा एवं डॉ. राजीव द्विवेदी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील मलिक तथा उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश गोस्वामी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल जयंती यह भी पढ़ें- O...